
भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

पवन श्रीवास्तव
सांगीपुर, प्रतापगढ़।
कल से क्षेत्र में आरंभ होने वाली भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा अपने निज स्थान कमयनपुर से आरम्भ होकर नौबस्ता डभियार से होते हुए बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में सईं तीरे जल लेकर बाबा घुश्मेशजी का दर्शन पूजन करते हुए वापस निज स्थान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहनकर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। कथाव्यास देवी सौम्या जी वृन्दावन धाम के मुखारविंद से कथा श्रवण सात फरवरी से शुभारंभ होगा। कथा के मुख्य यजमान विमला देवी पत्नी शंकर लाल सोनी हैं। इस अवसर पर राजेंद्र मिश्र, सुशील पाण्डेय, पारसनाथ सोनी, दूधनाथ सोनी, रामनारायण सोनी, श्यामनारायण, देवनारायण, शिवनारायण, सत्यनारायण, आकाश, विकास, विशाल, भोला, पप्पू, सहित समस्त सोनी परिवार आदि की उपस्थिति रही।
Author: Vikas Srivastava










