Search
Close this search box.

पांच दिवसीय इन सर्विस नोडल शिक्षक प्रशिक्षण प्रारम्भ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पांच दिवसीय इन सर्विस नोडल शिक्षक प्रशिक्षण प्रारम्भ

 

पवन श्रीवास्तव

छतोह, रायबरेली।

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को बेसिक शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी छतोह के नेतृत्व में 47 नोडल टीचर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केन्द्र छतोह में प्रारम्भ किया गया। दिव्यांग बच्चों को शिक्षित एवं प्रशिक्षित करने के लिए परिषदीय विद्यालयों के समस्त प्रधानाध्यापकों को नोडल टीचर नियुक्त किया गया है। ट्रेनर महेश कुमार मोदनवाल एवं चंद्र प्रकाश, अवधेश सिंह द्वारा दिव्यांगजन अधिकार 2016 में वर्णित सभी 21 प्रकार की दिव्यांगता के बारे में बताया गया। साथ ही इन विभिन्न दिव्यांगताओं से ग्रसित बच्चों के शिक्षण अधिगम सामग्री शीघ्र पहचान कक्षा प्रबंधन शिक्षण तकनीक विषयों के बारे में नोडल टीचर की भूमिका पर चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु सभी को प्रेरित करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण में गिरजेश सिंह, निर्मला सिंह, रत्नेश कुमार, बिंदादीन अनंतराम सिंह, फतेह बहादुर, अमन वर्मा, योगेश मलिक, गीता, शिव कुमार निर्मल, अरविंद मिश्रा, सलोनी, कविता, कृता, मो० अरशद, निर्मला सिंह, प्रीतेश सिंह, राम जी, ऋषि पाल सिंह, सलोनी सहित समस्त प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें