
बीआरसी में आयोजित किया गया हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम

पवन श्रीवास्तव
छतोह, रायबरेली।
बीआरसी छतोह में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह, विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र राय मेंटर डायट रायबरेली, डॉ अर्पित की गरिमामयी उपस्थिति में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय छतोह की बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना के उपरान्त स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश द्वारा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को बैज लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दस लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्री, पैतीस संकुल शिक्षक, प्राइमरी स्तर से 17 और लोकेटेड आंगन बाड़ी केंद्र से 18 बच्चे तथा अभिभावकों को कार्यक्रम में बुलाया गया था। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने “हमारा आंगन-हमारे बच्चे” उत्सव के आयोजन के कारण और महत्ता पर प्रकाश डाला। एआरपी राजर्षि राज, अवधेश सिंह, अशफाक अहमद ने निपुण भारत मिशन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य, समावेशी शिक्षा, नवाचार और समझ आधारित शिक्षण, प्री प्राइमरी शिक्षा पर विस्तार से जानकारी साझा की। शिक्षक रमेश शुक्ला ने बाल वाटिका, माता उन्मुखीकरण, वन्डर बाक्स, लर्निंग कार्नर, क्लास रूम रूपांतरण और शिक्षण सहायक सामग्री पर चर्चा की। तत्पश्चात सात न्याय पंचायत के कक्षा 1, कक्षा 2 के 17 और बाल वाटिका के 18 बच्चों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश द्वारा ज्यामितीय बॉक्स देकर सम्मानित किया गया।
मुकेश सिंह द्वारा अपने विद्यालय में लगातार शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए अपनाई गई रणनीति और नवाचार को साझा किया गया। शिक्षक मोती लाल द्वारा स्वनिर्मित टी एल एम का प्रस्तुतीकरण किया गया। विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 8 शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उद्बोधन में बताया गया कि विकास के क्रम में शिक्षा का विकास सबसे महत्वपूर्ण है। विकास विभाग विद्यालयों के कायाकल्प और अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए सदैव तत्पर है। भूपेंद्र राय ने शिक्षकों से अपने मूल कर्तव्य को ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का आवाह्न किया।
उत्सव के समापन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त किया। शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आवाह्न किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सिंह द्वारा किया गया। उत्सव में आदित्य नारायन पांडेय, महेंद्र मिश्रा, सुशील शुक्ला, जय करन, पवन कुमार सिंह, विनय कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, प्रतिमा, रत्नेश, सुरूर फातिमा, रूपेश कौशल, बंदना, शिवेंद्र श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, राकेश सोनकर, मीनाक्षी, आंगन बाड़ी कार्यकत्री क्रमशः चंद्रोत्मा, ललिता, शोभा वर्मा, सुनीता, रंजीव सिन्हा, सरोज कुमारी, गायत्री देवी आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में आदित्य नारायण पांडेय, बी आर सी स्टाफ क्रमशः उत्कर्ष सिंह, मनीष यादव, आजाद, मनोज आदि की सराहनीय भूमिका रही
Author: Vikas Srivastava










