ड्यूटी पर सोते रहे स्टेशन मास्टर, टली बड़ी दुर्घटना 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ड्यूटी पर सोते रहे स्टेशन मास्टर, टली बड़ी दुर्घटना 

 

जायस, अमेठी।

जनपद में आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायबरेली वाराणसी रेल मार्ग पर जायस रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर ड्यूटी के वक्त खर्राटे मारते रहे किन्तु गेटमैन की सतर्कता के चलते एक हादसा होने से टल गया।

जनपद के जायस रेलवे स्टेशन के केबिन पर स्टेशन मास्टर विजय कुमार की लापरवाही के चलते पंजाब मेल 13006 डाउन बिना फाटक बंद हुए ही पास हो गई। इस घटना को लेकर गेटमैन कुलदीप भारती ने उच्चाधिकारी को सूचित करते हुए दैनिक पुस्तक में लिखा है कि “एस एस जायस ने गाडी स. 13005 को 14:02 मिनट पर हमको बताया हमने गेट बन्द कर के स्लाट घुमा दिया जब गाड़ी 13005 लोअर हुई तो डाउन से 13006 ने हार्न दिया तो मैंने अपने मोबाइल से एस एस जायस को फोन करके पूंछा कि सर आप ने तो अप से 13005 बताया है ये डाउन से कौन सी गाड़ी आ रही है, तो महोदय का जवाब आया कि तुम नशे में रहते हो क्या हमने अप से नही डाउन से गाडी बताई है।” उक्त प्रकरण को लेकर गेटमैन द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें