Search
Close this search box.

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती पर कुल्हाड़ी से किया हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती पर कुल्हाड़ी से किया हमला

 

रायबरेली।

विगत 8 मार्च को जहां पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर जनपद रायबरेली में एक महिला अपने साथ हुए उत्पीड़न की शिकायत लेकर पुलिस की चौखट पर न्याय पाने की आस में प्राथमिकी दर्ज करवाने हेतु पुलिस से गुहार लगा रही थी किन्तु उसकी कोई सुनवाई न हो सकी, जिसके बाद अपनी पीड़ा लेकर घायल अवस्था में पीड़िता न्याय की आस में पुलिस अधीक्षक रायबरेली की चौखट पर पहुंची।

महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर निवासी अनीला पुत्री रामदास यादव ने बताया कि वह अपने जानवरों को चारा दे रही थी तभी गाँव के ही शुभम, सौरभ, कोमल पुत्रगण उमाशंकर एवं उमाशंकर पुत्र रामआसरे आदि मुझे देखकर अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर विपक्षीगणों ने घात लगा कर मुझे पकड़ लिया और लात, घूसों, डण्डों व कुल्हाड़ी से प्रहार किया जिससे मैं बुरी तरह से घायल हो गई व बेहोश होकर गिर गई और मेरा का एक हाथ टूट गया तथा नाजुक अंगों पर चोट आई। घर वालों ने 112 नम्बर पर काल किया तो पुलिस मौके पर पहुंची व मेरी की हालत गम्भीर देखकर एम्बुलेंस बुलाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई, जहां से हालत गम्भीर होने के कारण मुझे जिला चिकित्सालय रायबरेली रेफर कर दिया।

उक्त मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

और पढ़ें