Search
Close this search box.

पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्या के खुलासे की मांग को लेकर पत्रकारों ने किया कैंडल मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्या के खुलासे की मांग को लेकर पत्रकारों ने किया कैंडल मार्च

 

रायबरेली। 

सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के खुलासे की हत्यारों को उचित दंड देने की मांग को लेकर रायबरेली के पत्रकारों द्वारा कैंडल मार्च कर प्रदर्शन किया गया तथा दिवंगत पत्रकार को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रायबरेली नगर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट स्थित मीडिया सेंटर में सैकड़ों पत्रकारों ने एकत्र होकर डिग्री कॉलेज चौराहे तक कैंडल मार्च किया और शहीद चौक जाकर सक्षम अधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चात दिवंगत पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जनपद के पत्रकारों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग की गई।

वरिष्ठ पत्रकार गौरव अवस्थी ने बताया कि जिस तरह से हमारे पत्रकार साथी राघवेंद्र वाजपेई की हत्या की गई है। उसका हम सब यहां पर कैंडल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से मांग करते हैं कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। पत्रकार अजीत सिंह ने बताया कि लगातार पत्रकारों के साथ घटनाएं हो रही हैं। पत्रकार सही से अपना कार्य नहीं कर पा रहे हैं अगर पत्रकार सुरक्षा कानून सरकार द्वारा लागू नहीं किया गया तो हम पुनः सड़कों पर उतरकर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग करेंगे। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है, पत्रकारों की हत्याएं हो रही है उन पर अनाधिकृत रूप से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है उसका हम सभी पत्रकार विरोध करते हैं।

इस प्रदर्शन में पत्रकार हरीशानंद मिश्रा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनुज अवस्थी, अशोक शर्मा, रवि श्रीवास्तव, शिवा मौर्या, रोहित मिश्रा, सुशील सिंह, इंद्रवीर भदोरिया, संदीप मौर्य, अंजनी कुमार, मोहित मोदनवाल राकेश सरोज, राम सजीवन चौधरी, संजय मौर्य, संजय सिंह, विजय यादव, संदीप पांडे, रमेश सिंह, विकास श्रीवास्तव, धैर्य शुक्ला, आरबी सिंह व अन्य पत्रकारों के साथ एक्टू के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज सेवी विजय विद्रोही उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें