
धूमधाम से मनाया गया समर्थ नारी समर्थ भारत संस्था का स्थापना दिवस

लखनऊ।
प्रदेश की राजधानी में सप्रू मार्ग पर स्थित उद्यान भवन प्रेक्षागृह में समर्थ नारी समर्थ भारत संस्था का पांचवा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम अपनी संस्कृति की परम्परा के अनुसार दीप प्रज्वलन कर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीरा वर्षा सिन्हा एवं मुख्य अतिथि लखनऊ मेयर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सम्मान समारोह के अंतर्गत रायबरेली टीम की जिला अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव को उत्कृष्ट कार्य हेतु अनोखे ढंग से कुर्सी पर बिठाकर मुख्य अतिथि एवं संगठन की अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया जो अत्यन्त मार्मिक और मन को छूने वाला पल रहा। तत्पश्चात अनेक समूहों द्वारा अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें योगा डांस अत्यन्त अदभुत और सराहनीय था।
राष्ट्रीय अध्यक्षा द्वारा पूरी रायबरेली टीम को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी रायबरेली टीम की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।सबसे अधिक संख्या पहुंचकर में कार्यक्रम में जिस तरह आप लोगों ने पहुंचकर टीम का नाम रोशन किया और हर पल कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्यक्रम को सफल बनाने अपना योगदान दिया है वो काबिले तारीफ है।मुझे अपनी रायबरेली टीम पर गर्व है और आप सभी बहनों से भविष्य में यही सहयोग की आकांक्षी हूं। हम सबको अपने संगठन को बहुत ऊंचाइयों तक ले जाना है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वन्दना श्रीवास्तव के साथ एकता निगम, आशा शुक्ला, सरला श्रीवास्तव, रचना, अमिता सिंह, निशा, रश्मि पांडे, अंकिता, कल्पना श्रीवास्तव, रुचिता यादव, नीरा तिवारी, अनुराधा मिश्रा, अवंतिका तिवारी, नीता सिंह, कोमल, रुचि आदि उपस्थित रहीं।
Author: Vikas Srivastava










