Search
Close this search box.

ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार पर बिहारी ग्रुप द्वारा किया गया भण्डारे का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार पर बिहारी ग्रुप द्वारा किया गया भण्डारे का आयोजन

 

पवन श्रीवास्तव 

नसीराबाद, रायबरेली।

ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार पर जनपद भर में सुंदरकांड के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इसी क्रम में श्री रामलीला मैदान नगर पंचायत नसीराबाद में बिहारी ग्रुप द्वारा भण्डारे का आयोजन विधि विधान से किया गया। भण्डारे का शुभारंभ कमलेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना नसीराबाद द्वारा हनु‌मान जी का अर्चन पूजन करने के साथ किया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार द्वारा हनुमान जी को भोग लगाने के बाद जनता को भन्डारे का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर बिहारी ग्रुप के पवन कुमार मौर्य, राजेश अग्रहरी, विजय सोनकर, दीपक पान्डेय, सुमनलता पान्डेय, नीरज सोनी, राहुल सोनकर, सोनू मौर्य, सचिन सिंह, सोनापती, करन मौर्य, निखिल मौर्य, सत्यम सेठ, कन्हैया लाल, लालजी सविता, राम कुमार, बबलू, रुपक पांडेय अमित, पप्पू, दिलशाद, रुस्तम, अशोक पासवान, नीलम कुमारी, वैष्णवी समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें