Search
Close this search box.

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अन्तर्गत डॉ० राहुल का प्रशिक्षण अधिकारी पद पर चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अन्तर्गत डॉ० राहुल का प्रशिक्षण अधिकारी पद पर चयन

परिवार में खुशी का माहौल

 

रायबरेली।

प्रदेश में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत विभिन्न व्यवसाय के 2504 पदों की भर्ती के क्रम में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एनटीसी व एनऐसी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें जिले में रायबरेली सोनिया नगर निवासी डॉ० राहुल पुत्र श्री शास्त्री एस० प्रकाश का प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर चयन हुआ।

डॉ० राहुल का चयन होने से परिवार में हर्ष एवं खुशी माहौल है। उनके घर में मित्रों एवं बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बधाई देने आये शुभचिंतकों ने माला पहना कर डॉ० राहुल का मुंह मीठा कराया व ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। स्थानीय लोगों व परिचितों का कहना है कि डॉ. राहुल शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी गहरी रुचि रही है। उनके चयन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस हो रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें