चेयरमैन की उपस्थिति में नाला सफाई का कार्य प्रारम्भ
पवन श्रीवास्तव

नसीराबाद, रायबरेली।
नगर पंचायत नसीराबाद अध्यक्ष मो० अली एवम् अधिशाषी अधिकारी व उपजिलाधिकारी के आदेशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्ड लाला की बाजार में सम्पूर्ण रुप से नाला सफाई का कार्य प्रारम्भ किया गया। नाले की सफाई कार्य का औचक निरीक्षण चेयरमैन मो० अली द्वारा किया गया तथा चेयरमैन ने स्वंय निगरानी कर नाले की सफाई करवायी। इस अवसर पर नायक पवन कुमार मौर्य, मो० मुर्तजा, मो० नसीम, मो० सगीर अपनी अपनी टीम लेकर सफाई कार्य में मुस्तैद देखे गये। मौके पर मो० आदिल, दिलशाद अहमद, जमाल अहमद आदि उपस्थित रहे।









