Search
Close this search box.

रेलवे बोर्ड के सदस्य नामित हुए गया प्रसाद शुक्ला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेलवे बोर्ड के सदस्य नामित हुए गया प्रसाद शुक्ला

 

रायबरेली।

जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहवां निवासी गया प्रसाद शुक्ला को रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तर रेलवे बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। श्री शुक्ला का नाम सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर उनके परिजनों एवं सगे सम्बन्धी ख़ुशी से झूम उठे।

ज्ञात हो कि श्री शुक्ला पूर्व में एलआईयू निरीक्षक के पद पर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वह अधिवक्ता के रूप में एवं अनेक समाजसेवी संगठनों से जुड़कर जनहित के कार्यों में अग्रसर रहतें हैं। सरल व्यक्तित्व के धनी श्री शुक्ला भारत सरकार के उपक्रम एफसीआई एवं टेलीकॉम विभाग के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्य के प्रति उनकी लगन और उनके सरल व्यक्तित्व को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा उन पर भरोसा जताते हुए सदस्य नामित कर नया दायित्व सौंपा गया है।

श्री शुक्ला ने कहा कि उन्हें बड़ी ख़ुशी है कि रेल मंत्रालय द्वारा उन पर भरोसा जताया गया है, विभाग द्वारा जो दायित्व सौंपा गया है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें