
विधायक द्वारा निज आवास पर की गई जनसुनवाई
भूमि विवाद, जलभराव एवं विद्युत समस्याएं रहीं प्रमुख

रायबरेली।
सलोन विधायक अशोक कुमार ने बुधवार को अपने पैतृक आवास पदमनपुर बिजौली पर जनसुनवाई आयोजित कर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने भूमि विवाद, जलभराव तथा विद्युत आपूर्ति से जुड़ी परेशानियां साझा कीं।
विधायक अशोक कुमार ने सभी समस्याओं को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना और स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना ही उनकी प्राथमिकता है। इस क्रम में उन्होंने मौके पर ही थाना अध्यक्ष डीह, थाना अध्यक्ष नसीराबाद तथा एसडीओ छतोह को बुलाकर संबंधित मामलों में तत्काल समाधान सुनिश्चित किया गया।
विधायक अशोक कोरी ने कहा कि जनता की चिंता मेरे लिए सिर्फ एक शिकायत नहीं, बल्कि एक दायित्व है, जिसे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया जाएगा। जनसुनवाई में लोगों ने विधायक की कार्यशैली और समाधानकारी रुख की सराहना की।
निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Author: Vikas Srivastava










