Search
Close this search box.

ग्राम सभा में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम सभा में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण

 

सलोन, रायबरेली। 

विधानसभा के विकास खंड सलोन अंतर्गत ग्राम सभा मटका में बुधवार को जंग बहादुर के घर से नसीम के घर तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन विधायक अशोक कुमार ने फीता काटकर किया। यह सड़क विधायक निधि से लगभग 9.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित कराई गई है।

विधायक अशोक कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता देना ही उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं को हर गांव तक पहुंचाना ही उनका संकल्प है। इस सड़क की मांग काफी दिनों से की जा रही थी, जिसे विधायक निधि से बनवाया गया, जिसका निर्माण अब पूरा हो गया है।

इस लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद पटेल, संतोष शुक्ला, दिवाकर द्विवेदी, रमेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से अब आवागमन में काफी सुविधा होगी।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें