रेलवे सलाहकार समिति सदस्य द्वारा किया गया रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेलवे सलाहकार समिति सदस्य द्वारा किया गया रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण 

 

रायबरेली।

उत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य द्वारा रायबरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया तथा स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

उत्तर रेलवे सलाहकार समिति के नवनियुक्त सदस्य गया प्रसाद शुक्ला द्वारा शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण से पूर्व स्टेशन अधीक्षक मु. शहबाज मुजफ्फर एवं स्टॉफ द्वारा श्री शुक्ला का माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री शुक्ला द्वारा स्टेशन परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा दिया गया तथा कमियों के सुधार हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। श्री शुक्ला ने बताया कि आज इस निरीक्षण में स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई है और वहां मिली खामियों को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समय समय पर निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एवं आरपीएफ निरीक्षक समेत रायबरेली रेलवे स्टेशन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें