Search
Close this search box.

डीएम व एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें, कुल ५४ शिकायतों में मात्र ०९ का ही हुआ तत्काल निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएम व एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें

कुल ५४ शिकायतों में मात्र ०९ का ही हुआ तत्काल निस्तारण

 

रायबरेली।

जनपद की सलोन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

उनके सामने राजस्व विभाग से ३१, पुलिस ११, विकास ०६, लो०नि० विभाग ०१, नगर पंचायत ०२, वन विभाग ०२ एवं जल निगम ०१ सहित कुल ५४ शिकायतें आई, जिनमें से मात्र ०९ शिकायतों का ही तत्काल निस्तारण किया जा सका। शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया। साथ ही भूमि संबंधी विवादों में पूरी तरह सक्रियता बरतने और विवादित शिकायत पर पुलिस प्रशासनिक संयुक्त टीम मौके पर भेज कर उस समस्या की जांच कर उसका समाधान कराने हेतु भी निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा, उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें