Search
Close this search box.

किसान सम्मान उत्सव के साक्षी बने सैंकड़ों किसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसान सम्मान उत्सव के साक्षी बने सैंकड़ों किसान

भाजपा नेता के नेतृत्व में सुना गया प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण 

पवन श्रीवास्तव 

ऊंचाहार, रायबरेली।

किसान सम्मान दिवस के अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय पर सैंकड़ों किसान इस उत्सव के साक्षी बने। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के नेतृत्व में लोगों ने पीएम मोदी का लाइव प्रसारण सुना और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

पीएम किसान उत्सव दिवस पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने किसानों से कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पहले राष्ट्र है, उनका हर निर्णय और हर योजना भारत को सशक्त करता है और मजबूती देता है। पीएम का हर कदम भारत के लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए है। जिसमें किसान सम्मान निधि एक श्रेष्ठ और भारत के अन्न उत्पादकों को बड़ा संबल प्रदान करता है। कार्यक्रम में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई व किसानों के लिए पीएम सम्मान निधि की 20वीं किस्त पीएम मोदी द्वारा जारी किए जाने का लाइव प्रसारण सैंकड़ों किसानों के एक साथ देखा।

कार्यक्रम में एडीओ कृषि विभाग राम लखन, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक शिवचरण वर्मा, बीज भंडार प्रभारी बृजेश कुमार, तकनीकी सहायक कृषि विभाग शैलेंद्र कुमार, प्राविधिक सहायक शिवप्रसाद चौरसिया, कंप्यूटर ऑपरेटर उदय प्रकाश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गुड्डन यादव, शाहिद, पूर्व प्रधान अशोक कुमार श्रीवास्तव, धर्मराज तिवारी, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित सैंकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें