Search
Close this search box.

चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात, पुरानी रंजिश में युवक पर हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल के पास शव विच्छेदन गृह के निकट दो युवकों ने हर्ष यादव, निवासी रंगनाथ नगर, पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जबलपुर रेफर कर दिया।

हर्ष यादव ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। कुछ दिन पूर्व कोतवाली थाने से चंद मीटर की दूरी पर चौपाटी में हुई चाकूबाजी में तीन लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि इस नई घटना ने शहरवासियों में दहशत फैला दी है।

शहरवासियों में आक्रोश, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं से कटनी वासी भयभीत हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली पुलिस यदि मकान खाली करवाने और नाबालिगों को पीटने जैसे मामलों से फुर्सत निकालकर अपराध नियंत्रण पर ध्यान दे, तो स्थिति में सुधार हो सकता है। शहरवासियों ने पुलिस अधीक्षक से कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर ध्यान देने की मांग की है ताकि अपराधियों के हौसले पस्त किए जा सकें और शहर में शांति बहाल हो।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें