Search
Close this search box.

शिक्षक ने बचाए घायल बाज के प्राण, सूचना पर वन विभाग ने दी सुरक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षक ने बचाए घायल बाज के प्राण 

सूचना पर वन विभाग ने दी सुरक्षा 

रायबरेली। 

जनपद में एक बार फिर मानवीय संवेदना और वन्यजीव संरक्षण की शानदार मिसाल देखने को मिली, जब एक शिक्षक ने सड़क किनारे पड़े एक घायल बाज को न केवल बचाया, बल्कि उसे सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार मुंशीगंज स्थित विद्यालय जा रहे शिक्षक विक्रम सिंह की नज़र सड़क किनारे पड़े एक बाज़ पर पड़ी। सड़क किनारे पड़ा बाज उड़ने में असमर्थ था और किसी भी क्षति का शिकार हो सकता था। नज़र पड़ते ही शिक्षक विक्रम सिंह ने तत्काल बाज को उठाया, सुरक्षित स्थान पर लाकर पानी पिलाया और उसकी प्राथमिक देखभाल की। इसके बाद उन्होंने तत्काल जिला वन अधिकारी मयंक अग्रवाल से संपर्क किया, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत टीम रवाना करने के निर्देश दिए। वन विभाग की टीम में वनरक्षक आशीष यादव एवं नीरज श्रीवास्तव शामिल थे, जिन्होंने विद्यालय परिसर पहुंचकर घायल बाज को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया और अग्रिम चिकित्सा प्रक्रिया के लिए आगे भेजा।

शिक्षक विक्रम सिंह व डीएफओ मयंक अग्रवाल की त्वरित प्रतिक्रिया और नेतृत्व के कारण घायल पक्षी को समय रहते आवश्यक देखभाल मिल सकी और उसे किसी और नुकसान से बचाया जा सका। यह पूरी घटना दर्शाती है कि जब जागरूक नागरिक और संवेदनशील प्रशासन मिलकर कार्य करें तो न केवल मानवता सजीव होती है, बल्कि प्रकृति का संतुलन भी सुरक्षित रहता है।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें