Search
Close this search box.

ओवर टाइम सहित अन्य मांगों को लेकर आयुध निर्माणी कर्मचारियों का हल्ला बोल, प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओवर टाइम सहित अन्य मांगों को लेकर आयुध निर्माणी कर्मचारियों का हल्ला बोल

प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

हरि शंकर पाराशर 

कटनी। 

यंत्र इंडिया लिमिटेड की कटनी आयुध निर्माणी में कार्यरत रक्षा कर्मचारियों ने लगभग एक दशक से चले आ रहे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की है। शनिवार को मजदूर संघ के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कार्यकारी निदेशक को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने प्रबंधन की शोषणकारी नीतियों पर तत्काल अंकुश लगाने और मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की, अन्यथा की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

मजदूर संघ के कार्यवाहक महामंत्री संजय तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों का प्राथमिक लक्ष्य निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन है। लेकिन 2017 से ओवर टाइम पर लगभग पूर्ण रोक, कर्मचारी फोरम में बिना चर्चा के उत्पादन घंटे और रेट में कटौती, नई भर्तियों का अभाव, मशीनों की जर्जर स्थिति और कच्चे माल की अनियमित आपूर्ति जैसी समस्याओं के बावजूद कर्मचारी लक्ष्य प्राप्ति में पीछे नहीं हटे। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन लक्ष्य के लिए आवश्यक मानक मशीन घंटे (एसएमएच) उपलब्ध एसएमएच से अधिक हैं, जिसके लिए न्यूनतम 51 घंटे ओवर टाइम की मांग जायज है।

ज्ञापन में पीएलआई स्कीम पर पुनर्विचार, न्यायालयीय आदेशानुसार एचआरए में ओवर टाइम एरियर्स का भुगतान और ठेका श्रमिकों का उत्पादन कार्यों में न्यूनतम उपयोग सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है। मजदूर संघ के प्रतिनिधि शिव पाण्डेय के मार्गदर्शन में कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें