आरजीआईपीटी में अनुगम 2025 का आयोजन

पवन श्रीवास्तव
जायस, अमेठी।
राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) में शनिवार, 09 अगस्त 2025 को अनुगम-2025 (Orientation Programme-2025) का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन बी.टेक. के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अकादमिक सत्र 2025-26 में प्रवेश प्राप्त 561 छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों का स्वागत करने एवं संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं एवं भविष्योन्मुखी योजनाओं से अवगत कराना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, नवागंतुकों को पढ़ाये जानेवाले पाठ्यक्रमों, इसमें विभिन्न प्राध्यापकों की भूमिका, संस्थान में छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाएं एवं छात्रावास, मेस, केन्द्रीय पुस्तकालय आदि के उपयोग की विधि व उससे संबंधित नियमों से अवगत कराया जायेगा।
अनुगम-2025 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक, आई आई एम, लखनऊ आचार्य एम.पी. गुप्ता, विशिष्ट अतिथि निदेशक- फिन ट्रस्ट एडवाइज़र रोहित थॉमस कोशे तथा संस्थापक एलज़ाटेक एवं ओडियो कुनाल जैन रहेंगे। सत्र 2025-26 में विभिन्न पाठ्यक्रमों यथा बी.टेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में 68, बी.टेक केमिकल इंजीनियरिंग में 62, बी.टेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में 71, बी.टेक. कंप्यूटर साइंस और डिज़ाइन इंजीनियरिंग में 51, बी.टेक सूचना प्रौद्योगिकी में 60, बी.टेक गणित और कंप्यूटिंग में 68, बी.टेक. मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 23, बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 55, बी.टेक. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (मुख्य: ई व्हीकल टेक्नोलॉजी) में 43, बी.टेक. केमिकल इंजीनियरिंग (मुख्य: पेट्रोकेमिकल्स और पॉलीमर्स इंजीनियरिंग) 30, बी.टेक. केमिकल इंजीनियरिंग (मुख्य नवीनीकरण ऊर्जा इंजीनियरिंग) में 30 सहित भारत के 22 राज्यों के कुल 561छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष आरजीआईपीटी में प्रवेश प्राप्त किया है।
निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।










