कूटरचित दस्तावेज के आधार पर बैनामा कराने वाले कलेक्ट्रेट कर्मचारी व उनके भाई के विरुद्ध शिकायत दर्ज
रायबरेली।

कूटरचित दस्तावेज के आधार पर बेशकीमती तालाब की भूमि को बंजर में दर्ज कर बैनामा कराने वाले कलेक्ट्रेट कर्मचारी व उनके भाई समेत तीन के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल स्टाफ कर्मचारी अमिय कृष्ण शुक्ला और उनके भाई कूट रचित दस्तावेज से रायबरेली नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किशुनपुरराय स्थित तालाब की जमीन को बंजर में दर्ज कर बैनामा लिया गया था। शिकायतकर्ता अशोक कुमार मौर्य ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया था कि आदित्य कुमार, अजय कुमार व अमिय कृष्ण शुक्ला ने चारागाह की भूमि को गलत तरीके से अपने नाम बैनामा करवा लिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा कराई गई जांच में इस प्रकरण का खुलासा हुआ और शिकायत सत्य पाई गई, जिसके बाद उक्त करोड़ों की भूमि को राजस्व विभाग में निहित कर दिया गया। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश के आधार पर स्थानीय लेखपाल द्वारा सदर कोतवाली में तीनों पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया।










