Search
Close this search box.

जन्माष्टमी के अवसर पर मोहल्ला कायस्थाना में सजी झांकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जन्माष्टमी के अवसर पर मोहल्ला कायस्थाना में सजी झांकी

वर्ष 1925 से अनवरत इस परम्परा का निर्वहन कर रहा पवन श्रीवास्तव का परिवार

नसीराबाद, रायबरेली।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पंचायत नसीराबाद अंतर्गत मोहल्ला कायस्थाना में भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाई गई। ज्ञात हो कि स्व. मुंशी राम गोपाल श्रीवास्तव के निज निवास पर वर्ष 1925 से जन्माष्टमी का पर्व अनवरत मनाया जा रहा है। राम गोपाल श्रीवास्तव के जीवन काल में ही वर्ष 1980 से उनके सुपौत्र पवन श्रीवास्तव पुत्र स्व. श्याम लाल श्रीवास्तव द्वारा इस दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। जन्माष्टमी का पर्व नगर पंचायत नसीराबाद में पवन श्रीवास्तव द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दूसरे दिन शोभायात्रा निकालने के साथ साथ भण्डारे का आयोजन भी किया जाता है।

इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों के साथ साथ निकटवर्ती क्षेत्रों से भी भक्तगण सम्मिलित होते हैं। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, ऋषि, सौरभ, आनंद, विष्नु, मनी, हनी, अंश, यशी, उमा शंकर चौरसिया, राम तिलक, श्रीपाल, पप्पू रावत, मितान, आलोक मोदनवाल, डबलू, सबलू, बाबू लाल विश्वकर्मा, राम करन विश्वकर्मा, पवन कुमार मौर्य, पप्पू कुमार रावत, शिव प्रसाद अग्रहरि आदि का योगदान सराहनीय रहता है। पवन श्रीवास्तव के अतिरिक्त थाना नसीराबाद एवं सेवकी लाल व नीरज सोनी के यहां भी यह पर्व मनाया जाता है।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें