एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण का समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण का समापन

 

पवन श्रीवास्तव

रायबरेली।

ब्लॉक संसाधन केंद्र रोहनिया में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ एल एन व एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम चक्र का समापन हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत मनीष कुमार पांडेय द्वारा प्रार्थना और प्रशिक्षक आले मुस्तफा के प्रेरक गीत “हम शिक्षक है शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे” से हुई। प्रशिक्षण का अंतिम दिवस सात सत्रों में विभाजित था जिसमे प्रशिक्षकों द्वारा मुख्य रूप से इंडियन नॉलेज सिस्टम पर चर्चा करते हुए इसके अंग्रेजी विषय की पुस्तकों के जुड़ाव पर समझ बनाने के साथ ही रीडिंग व स्पीकिंग स्किल डेवलप करने पर चर्चा की गई।

शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक बनाया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों ने अपने विद्यालय में किए जा रहे कार्यों और अनुभवों को साझा किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने शिक्षको से संवाद करते हुए प्रशिक्षण में सीखी गई विधाओं को अपने विद्यालय में लागू करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षक सुशील कुमार, भानु प्रताप, आले मुस्तफा, रवि कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह के अतिरिक्त भानु प्रताप यादव, तन्वी त्रिपाठी, मनीष कुमार पांडेय, दीपक गुप्ता, प्रकाशनी पांडेय, शीलम जयसवाल, पुष्पेंद्र, पंकज शुक्ला, कमल कुमार शुक्ला, जय शंकर अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें