बीआरसी में एफ एल एन प्रशिक्षण के प्रथम बैच का हुआ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीआरसी में एफ एल एन प्रशिक्षण के प्रथम बैच का हुआ समापन

 

पवन श्रीवास्तव 

रायबरेली।

बीआरसी छतोह में चल रहे पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार ने कहा कि पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में निपुण बनाना है। यह प्रशिक्षण निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित किया गया है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्रों को कक्षा तीन तक बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशल हासिल करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। छात्रों को पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणित में निपुण बनाना। शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान सिखाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागी शिक्षकों से अनुपालन की अपील की और गुणवत्तापरक शिक्षा बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संदर्भदाता शिवेंद्र श्रीवास्तव, रमेश शुक्ला, मुकेश ओझा, शिव कुमार निर्मल, रोहित मिश्रा ने पूरे मनोयोग से सभी को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में रत्नेश कुमार, दिव्या शुक्ला, शकील अहमद, नीरज, पवन कुमार, कार्तिक रावत, मीरा, अनिल सिंह, देवता दीन, अंकित राय, योगेश मलिक, राहुल त्रिवेदी, आरती, राम कुमार, रितेश साहू, सीमा यादव सहित 80 प्रशिक्षु उपस्थित रहे। प्रशिक्षण की व्यवस्था मनीष कुमार लेखाकार, उत्कर्ष सिंह, मनोज, इंद्र कुमार, आजाद ने की।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें