
अवैध वृक्षों की कटान पर चला विभाग का चाबुक
रायबरेली।
जनपद के हरचंदपुर विकासखंड क्षेत्र के राजस्व ग्राम ढोढरी में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध वृक्षों की कटान के मामले में वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कटान कर रहे लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की।

प्राप्त जानकारी अनुसार गाटा संख्या 31/1.714 हेक्टेयर की इस जमीन पर चिलबिल, शीशम, आम और महुआ के पेड़ लगे थे। जिनको अनूप शर्मा पुत्र विजय शंकर और प्रदीप शर्मा पुत्र विद्यानंद द्वारा कुछ मजदूरों के साथ मिलकर इन वृक्षों को काट दिया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के दरोगा संजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को ले जाने से रोक दिया। क्षेत्रीय लेखपाल मैजवीन बानो ने बताया कि यह जमीन सरकारी तालाब के रूप में दर्ज है। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त से मौके पर जांच कर कार्यवाही की।

Author: Vikas Srivastava










