Search
Close this search box.

महिलाओं को सब्जी उत्पादन और नर्सरी प्रबंधन हेतु 12 दिवसीय प्रशिक्षण 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं को सब्जी उत्पादन और नर्सरी प्रबंधन हेतु 12 दिवसीय प्रशिक्षण 

 

हरिशंकर पाराशर 

कटनी। 

मध्य प्रदेश शासन के ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कटनी के प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण समन्वयक अनुपम पाण्डेय के सहयोग से बड़वारा जनपद पंचायत के ग्राम बसाडी और सुड्डी की 35 स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 12 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा सब्जी उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन, सूक्ष्म सिंचाई और एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में पॉली हाउस, शेड नेट, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीकों के साथ-साथ सब्जी, फूल, फल, औषधीय पौधों की खेती, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, रेशम पालन, मशरूम उत्पादन, मछली पालन और वानिकी जैसे विविध विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के तहत कीट और रोग नियंत्रण के लिए यांत्रिक, जैविक और शस्य क्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। नर्सरी प्रबंधन में पौधशाला के लिए स्थान चयन, भूमि उपचार, बीज उपचार, क्यारी निर्माण, बीज बोने की तकनीक, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण और कीट-रोग प्रबंधन पर तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सरपंच विकास कुमार पाल, प्रशिक्षार्थी सुभद्रा पटेल, सरिता श्रीवास, सावित्री रजक, निशा पटेल, अनुसुइया पटेल, अनीता पाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें