गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हितग्राहियों को सौंपी गई पक्के आवासों की चाभियां
महापौर, निगमाध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदों की मौजूदगी में उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न
आशियाना पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे
महापौर और निगमाध्यक्ष ने लाभान्वित हितग्राहियों को दीं शुभकामनाएं
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गृह प्रवेश करने का किया आग्रह
हरिशंकर पाराशर

कटनी।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लोगों के पक्के आवास का सपना सकार हो रहा है। पहले हितग्राहियों के मकान कच्चा होने के कारण बरसात के दिनों में उन्हे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, उनकी इस समस्याओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समझा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की। जिससे अब लोगों की स्वयं की पक्की छत का सपना साकार हो रहा है। उक्त आशय के विचार महापौर प्रीति संजीव सूरी ने प्रेमनगर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के ए.एच.पी घटक के ईडव्ल्यूएस आवासों के आवंटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
महापौर ने कहा कि सरकार अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं का संचालन कर अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास कर रही है। सरकार द्वारा जन धन योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना, पी एम स्व निधि योजना, किसान सम्मान निधि आदि योजनाएं संचालित हैं। जिससे हर वर्ग के लोगों को संबल मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, गोविंद चावला सुरेंद्र गुप्ता, जिला योजना समिति सदस्य शशिकांत तिवारी, पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी, समाजसेवी दानिश अहमद सहित नोडल अधिकारी एवं सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, उपयंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के दौरान महापौर, अध्यक्ष एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर निगम कटनी सीमांतर्गत 61 पात्र हितग्राहियों को उनके पक्के आवास की चाभी सौंपी और हितग्राहियों को नवीन आवास मिलने की शुभकामनाएं दीं तथा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गृह प्रवेश करने का आग्रह भी किया।
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए प्रदेश सरकार द्वारा आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की मुहिम चलाई जाने की बात कही। आवास योजना बनने से गरीबों के पक्के आवास मिलने का सपने साकार होने की बात कही जाकर योजना का लाभ नगर के सभी पात्र लोगों को मिलने की बात कही।
हितग्राहियों नें निकाली स्वयं के आवास की लॉटरी
कार्यक्रम के दौरान चयनित पात्र हितग्राहियों द्वारा एक-एक करके स्वयं के आवास की लॉटरी की पर्ची निकाली गई। इस प्रक्रिया के दौरान अनिल कुमार श्रमिकों भवन क्रमांक एन ई 12 में 102, अनीता अशोक चौहान को एन ई 25 में 103, अरविंद राम सिया मिश्रा को एन ई 26 में भवन क्रमांक 303 भवन क्रमांक अनुसार उनके भवन की चाबी महापौर एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपी गईं और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान लाटरी का क्रम निरंतर जारी रखकर अन्य हितग्राहियों को भी उनके नंबर के अनुरूप भवनों का आवंटन कर बधाई दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल अधिकारी अनिल जायसवाल द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन एम आई सी सदस्य सुभाष साहू द्वारा किया गया।










