Search
Close this search box.

बीआरसी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीआरसी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

 

रायबरेली।

ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोह जनपद रायबरेली में खण्ड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार के मार्गदर्शन में 25 से 29 अगस्त तक बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता एवं एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन समापन किया गया।

जिसमें विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के कुल 80 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण संदर्भदाता के रूप में शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मुकेश ओझा, रमेश कुमार शुक्ला, शिवकुमार निर्मल एवं रोहित मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण की विषय वस्तु पर प्रभावी माध्यम से शिक्षकों को कक्षा 3 की पाठ्य-पुस्तक वीणा-1 एवं गणित मेला का परिचय, एकेडमिक वर्ष 2025-26 की योजनाओं, निपुण भारत के संशोधित लक्ष्यों का अवलोकन, शिक्षक संदर्शिका के साथ प्रिंट सामग्री का प्रभावी उपयोग तथा कक्षा 4 व 5 में 42 दिवस की रिमेडियल शिक्षण की रणनीतियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा-परिचर्चा की गई। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न पीपीटी, क्विज केस स्टडीज तथा वीडियो का प्रयोग किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें