शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान 

 

रायबरेली।

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद द्वारा रायबरेली जनपद का नाम रोशन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। रायबरेली नगर के मलिकमऊ कॉलोनी स्थित एक बैंक्वेट हाल में राष्ट्रपति और राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत शिक्षक-शिक्षिकाओं का अभिनंदन किया गया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने सम्मानित किए गए शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह संजय सिंह ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक किसी भी विकसित राष्ट्र के निर्माण में सबसे अहम भूमिका का निर्वहन करते हैं, बदलते परिवेश में शिक्षा को रुचिकर और मनोरंजक तरीक़े से प्रस्तुत करने से बच्चे विषय को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन विवेक सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी कांत शुक्ला, तारा श्रीवास्तव, डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, शशिकांत शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, प्रेरणा श्रीवास्तव, सविता सिंह, अजय सिंह, ठाकुर सिंह, अनामिका सिंह, सुरेश चंद्र शुक्ला, प्रशांत सिंह, विनोद दुबे, स्नेहलता श्रीवास्तव सहित 36 शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक रवींद्रनाथ हरि और सचिव अजय त्रिवेदी द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सेवा संयोजक अम्बरीश अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर वाजपेयी, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राकेश कक्कड़, विनोद अग्निहोत्री, राकेश मिश्रा, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजा राम मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें