वित्तविहीन विद्यालय संगठन ने किया शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वित्तविहीन विद्यालय संगठन ने किया शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

 

रायबरेली।

शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली (उ.प्र.) के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

वित्तविहीन विद्यालय संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक विपरीत परिस्थितियों में भी बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। शिक्षक समाज के पथप्रदर्शक होते हैं और शिक्षा ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है। उन्होंने संगठन की एकता और मजबूती पर बल देते हुए शिक्षकों के हक की लड़ाई को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। समारोह में शिक्षकों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें