Search
Close this search box.

जीत वेलफेयर फाउंडेशन का सातवां वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जीत वेलफेयर फाउंडेशन का सातवां वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 

समाज के सशक्त, जागरुक एवं सक्रिय जनों को किया गया सम्मानित

 

लालगंज, रायबरेली। 

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सक्रियता पूर्वक कार्यरत जीत वेलफेयर फाउंडेशन, उ.प्र. समाजसेवी संस्था द्वारा अपने 7 वर्ष के सामाजिक कार्यकाल को सकुशल पूर्ण करते हुए अपना सातवां वार्षिक उत्सव समाज के सशक्त, जागरुक एवं सक्रिय जनों को सम्मानित कर जनपद के लालगंज नगर में स्थित सुप्रसिद्ध होटल महावीर इन में भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजीनियर दीपेंद्र कुमार गुप्ता, लालगंज नगर पंचायत ब्रांड एंबेसडर (जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि एडवोकेट जय सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनिक समाज सेवा संगठन, अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शेर बहादुर सिंह एवं संस्था अध्यक्ष जितेंद्र सविता के कर कमलों द्वारा श्री गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन के साथ किया गया। तत्पश्चात मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अतिथियों को संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवम् प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मान की इस कड़ी में कार्यक्रम प्रांगण पर उपस्थित लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार बन्धुओं के साथ ही दूर दराज से आए सामाजिक संगठन के ज़िम्मेदार पदाधिकारियों एवं समाज के सशक्त, जागरुक नागरिकों को भी मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि इंजीनियर दीपेन्द्र कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की और कहा कि संस्था लगातार समाज हित में कार्य कर रही है और हर जरूरतमंद की मदद करने का भरसक प्रयास कर रही है और संस्था अध्यक्ष जितेंद्र सविता युवा क्रांतिकारी पत्रकार एवम् जनसेवक हैं, श्री सविता के कुशल नेतृत्व में संगठन समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच कर आम जनमानस के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का निरन्तर प्रयास कर रही है।

संस्था अध्यक्ष जितेंद्र सविता ने अपने संबोधन में आए हुए समस्त जनों का आभार व्यक्त किया और शिक्षक दिवस एवं बारावफात की समस्तजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संस्थान के विगत 7 वर्षों के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को उससे अवगत कराया। साथ ही साथ संस्था के उद्देश्यों से भी सभी को अवगत कराते हुए बताया कि संस्थान बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जन जागरूकता पे कार्य कर रही है, इसके साथ साथ हमारी संस्था भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने में भी अग्रसर भूमिका निभा रही हैं यदि कोई शोषित, वंचित एवं पीड़ित व्यक्ति संस्थान में अपना लिखित शिकायती पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराता है तो उसके निवारण हेतु संस्थान हर संभव मदद करती है जिससे पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिल सके।

इस अवसर पर उपस्थित संस्था उपाध्यक्ष अरविंद मौर्य, सचिव ब्रजेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार रजोल सेन, संगठन प्रभारी रामदत्त द्विवेदी, विधिक सलाहकार मुकेश श्रीवास्तव उर्फ सनी, कोषाध्यक्ष हिमांशु, फतेहपुर जिला सचिव अवनीश वर्मा, शुभम गुप्ता, कन्नौज जिलाध्यक्ष गोविंद कुमार, दिलीप कुमार, रायबरेली जिलाध्यक्ष हेमराज मौर्य, उपाध्यक्ष गौरीशंकर यादव, महासचिव प्रवीण कुमार, सचिव कुलदीप सिंह, उप सचिव शुभम, संगठन सलाहकार धर्मेंद्र विश्वकर्मा, संगठन प्रभारी चंदर, संगठन मंत्री लाल बचन, प्रवक्ता अमित कुमार, मीडिया प्रभारी विशाल मौर्य आदि संस्था पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें