Search
Close this search box.

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न, नए सदस्यों को मिली नियुक्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न

नए सदस्यों को मिली नियुक्ति

सदस्यों का जानकारी गूगल पर होगी संरक्षित 

 

रायबरेली। 

पत्रकारों की सुरक्षा एवं हितों हेतु कटिबद्ध संगठन राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पत्रकारों द्वारा समाचार संकलन के दौरान आने वाली समस्याओं एवं समाचारों को लेकर पत्रकारों पर प्रशासन व अन्य द्वारा दबाव बनाकर समाचार प्रकाशित न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी ने बताया कि शीघ्र ही संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों का डेटा गूगल पर संरक्षित किया जाएगा जिससे देश के किसी भी भाग में उपस्थित हमारे साथियों तक संगठन के पदाधिकारियों की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न का मुद्दा उठाया तथा पत्रकारों से निष्पक्ष लेखन जारी रखने का आग्रह किया। साथ ही आश्वासन दिया कि संगठन हर कदम पर पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा।

इसके अतिरिक्त समस्त पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कई नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र देकर उनका स्वागत किया। बैठक में संगठन संरक्षक इं. संदीप श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामभवन, अरुण कुमार सिंह, आई टी सेल प्रभारी रवि श्रीवास्तव, जिला महासचिव शशिधर त्रिपाठी, विकास श्रीवास्तव, दीपक कुमार, कपिल त्रिपाठी, प्रवक्ता सेजल चौरसिया, संजय मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, शशि कुमार सिंह, कपिल गुप्ता, काशी प्रसाद, अरविन्द भारती, जितेंद्र कुमार, शैलेंद्र यादव, इंद्रभान, अनिल भारती, धर्मवीर यादव, निर्भय सिंह, सन्नो विश्वकर्मा, रीता अग्रहरि एवं शिवकुमारी समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें