समुचित व्यवस्थाओं के बीच नागरिक बकाया करों की राशि जमा कर ले रहे लोक अदालत की छूट का लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समुचित व्यवस्थाओं के बीच नागरिक बकाया करों की राशि जमा कर ले रहे लोक अदालत की छूट का लाभ

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

नगर निगम द्वारा शनिवार को आयोजित लोक अदालत शिविर में नागरिकों को विशेष सुविधाएं प्रदान की गईं, जिससे करदाता सहजता से अपने बकाया करों की राशि जमा कर रहे हैं। निगम की ओर से की गई समुचित व्यवस्थाओं के कारण करदाताओं को न तो भीड़ का सामना करना पड़ रहा है और न ही किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न हो रही है।

शिविर में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों की सक्रियता के चलते बड़ी संख्या में नागरिक लोक अदालत की छूट योजना का लाभ उठाते हुए समय पर अपने करों का भुगतान कर रहे हैं। महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं आयुक्त नीलेश दुबे ने करदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में इस अवसर का लाभ अवश्य लें, ताकि उन्हें अधिकतम छूट मिल सके और निगम के राजस्व में भी वृद्धि हो।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें