Search
Close this search box.

अवैध शराब निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध शराब निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही 

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी। 

जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में आबकारी विभाग द्वारा आबकारी वृत्त क्रमांक 02 एवं विजयराघवगढ़ के अंतर्गत ग्राम भरवारा, चनाहटा, खड़ौला, चाका, पुरैनी, लमतरा, पिलौंजी, पड़रिया, बड़ेरा, करैहया, पूंछी, बिस्तरा, कछगवां, जोबा, जोबी में अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।

जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकान ने बताया कि टीम द्वारा दबिश के दौरान कुल 156 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 24 पाव मसाला कुल 180 पाव मदिरा जप्त की गई। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 14 हजार 244 आंकी गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के 12 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए इसके साथ 6 खाली तलाशी प्रकरण पंजीबद्ध किया गए।

इस कार्यवाही में आबकारी वृत कटनी क्रमांक 02 प्रभारी उप-निरीक्षक अतुल कुटार, आबकारी वृत विजयराघवगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक केशव उइके, आबकारी आरक्षक रामसिंह, प्रभुलाल सेन, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी का योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें