सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आदर्श प्राथमिक विद्यालय में सम्पन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता
रायबरेली।

जनपद के विकास खंड राही अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय खागीपुर सड़वा में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कबड्डी, दौड़, रस्साकशी, गोला फेंक, लम्बी कूद और अन्य खेलों में बच्चों ने उमंग और जोश के साथ भागीदारी की। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है। ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया और उन्हें आगे भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्रामीणों सहित अभिभावकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगी शिक्षकों और आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि सांसद खेल महोत्सव बच्चों को खेल के क्षेत्र में नई दिशा देने वाला अभियान है।
इस आयोजन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसुमेर यादव, पंचायत सचिव अलोक रंजन, पंचायत सहायक अंकित, आदर्श प्राथमिक विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, शिवबहादुर यादव, सुमन, सगीता, रामबहादुर यादव राजापुर विद्यालय, राजेश श्रीवास्तव, अनुऋचा, रचना यादव, महराजदीन यादव, वासुदेव साहू, हनुमान, अनुज समेत ग्राम पंचायत के अन्य लोग उपस्थित रहे। खेल को सम्पन्न कराने में विजय कुमार, अनुपुमा, विवेक, पंकज, मीनू, नाहिद, अनीता आदि का सहयोग रहा।










