Search
Close this search box.

शस्त्र अनुज्ञप्ति नवीनीकरण में बड़ा घोटाला, पुराना नवीनीकरण निकला फर्ज़ी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शस्त्र अनुज्ञप्ति नवीनीकरण में बड़ा घोटाला, पुराना नवीनीकरण निकला फर्ज़ी 

 

रायबरेली।

जनपद के शस्त्र विभाग में शस्त्र अनुज्ञप्ति नवीनीकरण मामले में घोटाला सामने आया है। यहां एक राइफल अनुज्ञप्ति नवीनीकरण कराने पहुंचे शस्त्र धारक के पिछले नवीनीकरण को फर्जी बताते हुए असलहा बाबू ने नवीनीकरण करने से इंकार कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के सत्य नगर निवासी राम प्रकाश पाण्डेय के पास लाइसेंसी राइफल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में उनका लाइसेंस पांच वर्ष के लिए नवीनीकृत हुआ था। किंतु अब जब नवीनीकरण के लिए शस्त्र विभाग पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनका पिछला रिनीवल फर्जी है। इतना ही नहीं, ऑनलाइन रिकॉर्ड में सत्य नगर की जगह पता सरेनी दर्ज है और राइफल की जगह दो नाली बंदूक दर्शायी गई है। पीड़ित का कहना है कि पिछले कई रिनीवल के रिकॉर्ड विभाग के ऑनलाइन विवरण से मेल नहीं खा रहे हैं। जिसके बाद विभागीय फर्जीवाड़े पर कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल इस मामले की शिकायत नगर मजिस्ट्रेट से की गई है और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें