Search
Close this search box.

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया थाने का त्रैमासिक निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया थाने का त्रैमासिक निरीक्षण

कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

रायबरेली।

पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा द्वारा मंगलवार को सलोन थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था और रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता से होना चाहिए। अपराध नियंत्रण, बीट जानकारी और आमजन से संवाद के बेहतर व्यवहार पर भी जोर दिया गया। एएसपी सिन्हा ने ड्यूटी समय पालन, सतर्कता और शालीन व्यवहार पर विशेष बल देते हुए सभी कर्मियों से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए सक्रियता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें