
पुत्रवधू द्वारा प्रताड़ित ससुर-सास ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली।
जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी अंतर्गत निवासी पुत्रवधू द्वारा प्रताड़ित एक दंपति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
राजकीय कॉलोनी निवासी राजाराम मौर्य पुत्र स्व. रामदयाल मौर्य ने अपने पुत्र अभिषेक मौर्य एवं पुत्रवधू प्रियंका मौर्या के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रायबरेली को शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरे पुत्र की सह पर मेरी बहू मुझे व मेरी पत्नी को आए दिन भद्दी भद्दी गालियां देकर जान से मरवा देने की धमकी देती रहती है तथा आए दिन मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित करती है, जिससे मेरी व मेरी पत्नी की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। वहीं पीड़ित राजाराम मौर्य की पत्नी ने बताया कि मेरे पति का नौकरी से रिटायरमेंट होने के पश्चात कहीं से कोई आमदनी नहीं है। इस कारण मैं अपने बेटे अभिषेक मौर्य व बहू प्रियंका मौर्या की खर्चा नहीं उठा पाती हूं इस कारण वह मुझे व मेरे पति को बहुत ही प्रताड़ित कर रही हैं।
इस पूरे मामले की जानकारी जब जन सूचना एवं मानवाधिकार मिशन के जिलाध्यक्ष लखनऊ अशोक मौर्य को पीड़ित राजाराम मौर्य द्वारा दिया गया तो जिलाध्यक्ष ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक रायबरेली से भेंट कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। वहीं पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से मामले की जांच करा कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। पीड़ित का कहना है कि हमारी बहू द्वारा जिस तरह से आए दिन जान से मरवा देने की बात कही जाती है इससे हमें जानमाल का खतरा है। यदि इन लोगों पर कोई कार्यवाही नही हुई तो किसी न किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
Author: Vikas Srivastava










