
वार्षिक मेले में हुआ दंगल का आयोजन

छतोह, रायबरेली।
विकास खण्ड अंतर्गत मेदापुर के प्राचीन स्थल भुइयां रानी के प्रांगण में को वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दंगल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। दंगल में दूर-दराज से आए लगभग 20 जोड़ी पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने अपनी दांव-पेंच की कला का शानदार प्रदर्शन किया, जिसका दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
दंगल का फाइनल मुकाबला रायबरेली के ललित यादव और फतेहपुर के लोहा सिंह के बीच हुआ। जिसमें रायबरेली के ललित यादव ‘दंगल केसरी’ बने। ललित यादव ने लोहा सिंह को पटकनी देकर यह खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष बृजलाल पासवान, राहुल कुमार, महिराज, लालजी मिश्रा और संजय पासी सहित दूर-दराज से आए तमाम दर्शक मौजूद रहे।
Author: Vikas Srivastava










