Search
Close this search box.

श्रद्धा सुमन अर्पित कर अधिवक्ताओं ने मनाया प्रथम राष्ट्रपति का जन्मदिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रद्धा सुमन अर्पित कर अधिवक्ताओं ने मनाया प्रथम राष्ट्रपति का जन्मदिन

 

रायबरेली।

भारत गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिवस के अवसर पर रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अधिवक्ताओं ने उन्हें नमन किया।

रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में प्रथम राष्ट्रपति के जन्म दिन के अवसर एवं अधिवक्ता दिवस के उपलक्ष में अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन शैली से प्रेरणा लेने व उनके मार्गदर्शन में विधि कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आर के सिंह, के. के. त्रिपाठी, अश्वनी त्रिवेदी, मोहित सिन्हा, ऋषि, धनेन्द्र श्रीवास्तव, करुणा शंकर त्रिपाठी, सुजीत सोनी, आर. सी. पाल, विश्राम पाल, अकबर अली, संदीप श्रीवास्तव, राम अवध यादव, विश्वनाथ गुप्ता, उपेंद्र सिंह, भारत लाल शुक्ला, उमेश शुक्ला, पंकज कुमार, पंकज श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र बुके देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें