Search
Close this search box.

रामलीला मैदान में हुआ सत्संग का आयोजन, मंत्र मुग्ध हुए श्रोता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामलीला मैदान में हुआ सत्संग का आयोजन, मंत्र मुग्ध हुए श्रोता

 

संवाददाता

छतोह, रायबरेली।

नसीराबाद थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान में संत निरंकार का सत्संग का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में माताएं बहने और पुरुष उपस्थित रहे। सत्संग सुना रहे सत्संग गुरु ने कहा कि आत्ममंथन का एक ही सार सतगुरु ही है। आदर्श सतगुरु ही आधार है, जिसकी भक्ति जिसकी पूजा उसका ज्ञान जरूर है, कहीं हरदेव की सबसे पहले ईश्वर की पहचान जरूर है आदि सत्संग में प्रेरणादायक बातें बताई। इस कार्यक्रम में संत धन निरंकार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सत्संग सुनने के बाद सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में लगभग एक हजार महिला पुरुष की भागीदारी रही। सारा कार्यक्रम अनुशासन की भूमिका में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम श्री राम लीला कमेटी नसीराबाद अध्यक्ष पवन कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य भूमिका में रिपन मलिक, डबलू, राजेश कुमार सोनी, दयाराम, जमाल अहमद, सोनू मौर्य, पवन कुमार मौर्य आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool