गांव में दिखा विशाल अजगर, मची अफरा-तफरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांव में दिखा विशाल अजगर

मची अफरा-तफरी

 

संवाददाता 

नसीराबाद, रायबरेली।

थाना क्षेत्र के संडहा गांव के मजरा ओलीपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक विशाल अजगर को देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग की टीम में रवीस कुमार मौर्या, बाबूलाल और ओमप्रकाश शामिल रहे। टीम ने अजगर को पकड़कर ग्रामीणों को राहत दी और बाद में उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।

अजगर के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे किसी भी वन्य जीव के दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत विभाग को सूचना दें।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें