Search
Close this search box.

शहीद किसानों की स्मृति में किया गया श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहीद किसानों की स्मृति में किया गया श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन 

 

संवाददाता

रायबरेली।

जनपद के मुंशीगंज में सई तट पर स्थित शहीद स्मारक में 105 वर्ष पूर्व 7 जनवरी 1921को सई नदी के तट पर हुए गोलीकांड में वीरगति को प्राप्त किसानों की स्मृति में शहीद श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने शहीद श्रद्धांजलि समारोह के अवसर शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सई नदी के पुनीत तट पर अंग्रेजों की नीतियों के खिलाफ किसानों ने एक बड़ा आन्दोलन किया, जिसमें कई किसान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमारे पूर्वजों के अथक संघर्षाे के बाद मिली है। हम सभी को इसका महत्व समझना चाहिए। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए, आजादी की कीमत हम सबको समझनी चाहिए। हमें अपने पूर्वजों द्वारा दिये गये बलिदान का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों का बलिदान किया, पीढ़ियों तक हमें उनका बलिदान प्रेरणा देता रहेगा, यह बलिदान साधारण बलिदान नहीं इसको हमें भूलना नही चाहिए। हमे अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी बताना होगा जिससे वह भी प्रेरणा लें। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिलकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक स्थल पर वृक्षारोपण भी किया गया तथा कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए, जिसका प्रतिभागियों द्वारा अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली गई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

समारोह में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नवीन चन्द्रा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उपजिलाधिकारी सचिन यादव, परियोजना निदेशक, डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा व अध्यक्ष जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अनिल कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष शिव बाबू शुक्ला सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें