Search
Close this search box.

ईडीआईआई ने किया एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईडीआईआई ने किया एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ

 

संवाददाता

रायबरेली।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), अहमदाबाद द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता जगरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रूरल एंड सोशल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट, रायबरेली में डीआईसी रायबरेली से अनीता गौतम, बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड रायबरेली से बिस्वजीत साहो, विश्वास संस्थान के सचिव बिपिन बाजपाई व रूरल एंड सोशल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट के सचिव विकास बाजपाई एवं ई.डी.आई.आई. फैकल्टी पी. एन. श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ज्ञात हो कि भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान पूरे देश में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के अन्तर्गत रूरल एंड सोशल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट रायबरेली में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उद्यमिता जगरुकता कार्यक्रम में कुल 62 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सभी महिला प्रतिभागी सम्भवीत उद्यमी हैं।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम मे उपस्थित बिरला प्रतिनिधि बिस्वजीत साहो ने कहा कि इस कार्यक्रम से जनपद के लोगों में जागरूकता आएगी और वे बेहतर उद्यमी बनने के बारे में जागरूक होंगे। उन्होंने वर्तमान में चल रही योजनाओं के बारे में एवं महिलाओं में कौशल विकास के फायदे की जानकारी दी।

उद्यम प्रोत्साहन केंद्र (DIC) से अनीता गौतम ने जनपद में संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (पीएमईजीपी), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एमवाईएसवाई), माटी कला विकास योजना, योजना की पात्रता, ऋण की सीमा, आवेदन प्रक्रिया, विभागीय सहायता एवं कौन कौन से कार्य योजना में नहीं शामिल हो सकते है की पूरी जानकारी दी।

कार्यक्रम में विश्वास संस्थान से आये बिपिन बाजपाई ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं, महिलाओं के नेतृत्व में कई उद्यमों का विकास बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान में महिला उद्यमियों को कौन सी सहायता सरकार से प्राप्त हो सकती है इस पर भी जानकारी दी। कार्यक्रम में आये रूरल एंड सोशल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट के सचिव विकास बाजपाई ने सभी का स्वागत करते हुए कहा की इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओ में नई उर्जा का संचार होगा व ये महिलाएं आने वाले समय की उद्यमी हैं।

इसके अतिरिक्त ई.डी.आई.आई. फैकल्टी पी. एन. श्रीवास्तव ने भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) के बारे में बताया कि ईडीआईआई 1983 में आई.डी.बी.आई. बैंक लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आई.एफ.सी.आई. और आई.सी.आई.सी.आई. बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा स्थापित एक अखिल भारतीय संस्थान हैं जो उद्यमिता विकास, प्रशिक्षण, शिक्षा और अनुसंधान एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के क्षेत्र में एक नेशनल रिसोर्स आर्गेनाइजेशन है। संस्थान को गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है। यह अहमदाबाद स्थित अपने प्रधान कार्यालय तथा देश भर में सात क्षेत्रीय कार्यालयों एवं शाखा/परियोजना कार्यालयों द्वारा संचालित हो रहा है और संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किए हैं। साथ ही श्री श्रीवास्तव ने उद्यमी के गुण, उद्यमी बनने के फायदे आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool