Search
Close this search box.

केजीएमयू में यौन शोषण व धर्मान्तरण के दृष्टिगत अधिसूचना जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केजीएमयू में यौन शोषण व धर्मान्तरण के दृष्टिगत अधिसूचना जारी

 

लखनऊ।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा संस्थान में यौन शोषण व धर्मान्तरण को लेकर एक अधिसूचना जारी करते सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। केजीएमयू प्रशासन ने सभी विभागों के बाहर वीसी की तरफ से जारी यह नोटिस चस्पा की।

उक्त नोटिस में केजीएमयू के सभी कर्मचारियों से अवैध धर्मांतरण को लेकर किसी तरह का दबाव या लालच पर शिकायत करने की अपील की गई। जारी अधिसूचना के अनुसार यह सूचना गोपनीय लिफाफे में प्रेषित की जा सकती है तथा अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए भी सूचना दी जा सकती है। यदि सूचनाकर्ता द्वारा अपनी पहचान अंकित की जाती है, तो उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें