Search
Close this search box.

घर में चोरी कर रहे युवक ने की महिला की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घर में चोरी कर रहे युवक ने की महिला की हत्या

पड़ोसियों ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

 

संवाददाता 

रायबरेली।

थाना नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामजीपुरम, बस्तेपुर में दिनदहाड़े एक घर में चोरी कर रहे युवक ने महिला द्वारा देखे जाने पर उसकी हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी अनुसार मूलतः जनपद प्रतापगढ़ के निवासी अनमोल तिवारी रायबरेली जनपद अंतर्गत एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं, जो अपनी पत्नी स्वप्निल तिवारी व आठ वर्षीय पुत्री के साथ रामजीपुरम, बस्तेपुर में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह अनमोल तिवारी अपने स्कूल और बेटी अपने स्कूल चले गए तब मृतका घर में अकेली थी। स्थानीय निवासियों के अनुसार उसी दौरान उसके गांव का रहने वाला वैभव तिवारी पुत्र संतोष तिवारी समेत तीन लोग उनके घर आए। बताया जाता है कि वैभव तिवारी एक ही गांव का होने के नाते अक्सर मृतका के यहाँ आता जाता था। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने घर में शोर शराबा सुनकर शिक्षक को सूचित किया। शिक्षक ने अपने मित्र को बताया तो वह घर पर पहुंचे जहां अलमारी खुली थी और आभूषण इत्यादि बिखरे पड़े थे और पास में ही स्वप्निल तिवारी का शव पड़ा था। उतने में ही आरोपी भी कमरे से निकल कर भागने की प्रयास करने लगा जिसे पड़ोसियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर अरुण नौवहार ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें