Search
Close this search box.

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए बच्चे, क्षेत्र में सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए बच्चे, क्षेत्र में सनसनी

 

संवाददाता

रायबरेली।

जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिकमऊ से अचानक दो बच्चे लापता हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों बच्चे सगे भाई बहन हैं। दोनों बच्चों के एक साथ गायब होने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम का माहौल बना हुआ है। परिजनों के अनुसार बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। तलाश करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना मिल एरिया पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बच्चों की तलाश के लिए टीम गठित कर आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे नाबालिग जरूर हैं, लेकिन समझदार हैं। ऐसे में वे खुद कहीं भटककर खो गए हैं या किसी के बहकावे में आ गए, या फिर किसी अनहोनी का शिकार हुए हैं इसका खुलासा बच्चों की बरामदगी और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल दो मासूमों के यूं अचानक लापता होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें