भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि.) ने धूमधाम से मनाया 15वां स्थापना दिवस समारोह
संवाददाता

बंगलोर।
भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि.) बंगलोर ने अपना 15वां स्थापना दिवस समारोह एवं मकर संक्रान्ति पर्व का आयोजन बड़े ही धूमधाम से राजा राजेशवरी कल्याण मंडापा, आस्टीन टाउन, बंगलोर में किया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन संजय सिंह उज्जैन एवं उनकी धर्मपत्नी चंदा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी को भोजपुरी समाज सेवा समिति के 15वें स्थापना दिवस एवं संक्रान्ति पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज सेवा के कार्य को उत्कृष्ट कार्य बताते हुए सबका आह्वान किया कि आइए मानव सेवा में हमलोग अपना तन मन धन सब अर्पित करें तथा एकजुट होकर समाज सेवा का कार्य करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का बात है कि हमलोगों का संगठन बहुत ही मजबूती के साथ 15 वर्षों का सफर तय कर 16वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर वर्ष भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवकों को सम्मानित किया गया। सुनीता पांडेय एवं श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ युगल कार्यकर्ता के रूप में समिति के ओर से अध्यक्ष संजय सिंह उज्जैन एवं महासचिव ललितेश्वर प्रसाद सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। साफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सिंह को केन्द्र सरकार के दर्पण पोर्टल पर समिति का रजिस्ट्रेशन करने हेतु समिति के ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कर्नाटक हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज सेवी उदय कुमार सिंह, अधिवक्ता बबिता बॉबी, डॉ विनय सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में उदय कुमार सिंह ने भोजपुरी समाज सेवा समिति के सदस्यों को निःशुल्क कानून सहायता उपलब्ध कराने का घोषणा किया तथा समिति को एक अनुशासित, सुसंगठित संगठन बताया। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी तथा उपस्थित जनसमूह को मकर संक्रांति एवं 15वां स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
स्थापना दिवस के अवसर पर नई कार्यकारणी का चुनाव भी सम्पन्न हुआ जिसमें जीतेन्द्र मोहन सिंह, अमरेंद्र ओझा, पुष्कर कुमार उर्फ मोनू को उपाध्यक्ष, सुनीता पांडेय को महामंत्री, किरण पटेल को सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री, इंदू सिंह को संगठन मंत्री, रामाशंकर सिंह को मुख्य संयोजक, जे. पी. सिंह को संयोजक, सतीस मिश्रा को समिति धर्मगुरु, ललितेश्वर प्रसाद सिंह को महासचिव, गिरीश चन्द्र पाण्डेय को सचिव, कैप्टेन रिपु मर्दन को सचिव (सुचना एवं प्रसारण) तथा लेखा परीक्षक, ललित नारायण झा को संयुक्त सचिव, संजय शर्मा को उपसचिव, जे बी सिंह को कोषाध्यक्ष, कैप्टेन एन के सिंह एवं राकेश पटेल को सह-कोषाध्यक्ष, चन्द्रशेखर सिंह को उपकोषाध्यक्ष, यूं पी शर्मा को मुख्य प्रबंधक (स्टोर), शिवशंकर साह को प्रबंधक (स्टोर) मनोनीत किया गया। संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन संजय सिंह उज्जैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के अंत में पारंपरिक दही चूड़ा के भोज का शानदार आयोजन किया गया।









