कैलेंडर विमोचन एवं नववर्ष मिलन के साथ सम्पन्न हुआ मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ संभागीय सम्मेलन
जिलाध्यक्ष कटनी पूर्णेश उइके को दिया गया विशेष सम्मान
संवाददाता

मंडला।
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के सागर संभाग द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष, मंडला में संभागीय सम्मेलन, कैलेंडर विमोचन एवं नववर्ष कर्मचारी मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा रहे। संरक्षक चूरामन रैकवार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजय दुबे, प्रांतीय महामंत्री बिरजू जाटव, उप प्रांताध्यक्ष रामकुंडल सेन, दंगल दास बैरागी, प्रांतीय संगठन सचिव थानसिंह मंडल सहित संभागीय अध्यक्ष विपिन पीपरे एवं समस्त जिलाध्यक्षगण उपस्थित रहे। सम्मेलन में 2026 का वार्षिक कैलेंडर विमोचित किया गया तथा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर गहन चर्चा के बाद उनके समाधान हेतु रणनीति तैयार की गई। विशेष रूप से आगामी 21 फरवरी 2026 को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा भी निर्धारित की गई।
इस अवसर पर कटनी जिला अध्यक्ष पूर्णेश उइके को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं कर्मचारी हितैषी योगदान के लिए प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा एवं संरक्षक चूरामन रैकवार द्वारा फूल-माला, शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन संभागीय अध्यक्ष विपिन पीपरे, प्रांतीय सचिव सहदेव रजक, देवेंद्र पटेल (नर्मदा घाटी संभागीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष), मिश्रीलाल यादव, जिलाध्यक्ष मनीष कटारे (मंडला) आदि के नेतृत्व में हुआ। अंत में संभागीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पनगरहा एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथिगण, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।









