Search
Close this search box.

सिंधी समाज की एकता का प्रतीक बना भव्य सिंधी मानी मिलन समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिंधी समाज की एकता का प्रतीक बना भव्य सिंधी मानी मिलन समारोह

बना सिंधी समाज के इतिहास का गौरवशाली क्षण

संवाददाता 

जबलपुर।

जनपद में सिंधी समाज की सांस्कृतिक चेतना, ऐतिहासिक स्मृतियों और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में एक यादगार आयोजन संपन्न हुआ। यह सिंधी मानी मिलन समारोह विधायक अशोक रोहाणी के विशेष आग्रह पर आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार, विचारक एवं इतिहासवेत्ता किशोर अजवानी ने अपनी प्रेरणादायक वक्तव्य से समाज को सिंधुत्व के गौरवशाली इतिहास, विस्थापन की पीड़ा तथा संघर्ष से निकले स्वाभिमान की गाथा से रूबरू कराया। कार्यक्रम का नेतृत्व कटनी जिले के ऊर्जावान समाजसेवी चेतन हिंदुजा ने किया, जिनके मार्गदर्शन में कटनी सिंधी समाज ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाउसिंग बोर्ड वैदिक कॉलोनी पंचायत के अध्यक्ष नंदलाल टहलरामानी राजा जगवानी के सहयोग से कटनी से सैकड़ों सामाजिक बंधु जबलपुर पहुंचे और समारोह को भव्यता प्रदान की। यह सहभागिता समाज की एकजुटता का जीवंत प्रतीक बनी।

 

इस अवसर पर कटनी के जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता वरदमल चंदवानी, राम मूलवानी, सुंदर दास चेलानी, पायल जेतवानी तथा नेशनल अवार्ड विजेता किरण नवल जैसी प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया गया। किशोर अजवानी तथा विधायक अशोक रोहाणी ने इन्हें शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। किशोर अजवानी ने अपने संबोधन में सिंधी समाज के ऐतिहासिक संघर्ष, सिंध से भारत की यात्रा, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक चेतना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “समाज का इतिहास केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि भविष्य की राह को रोशन करने वाला दीप है।” उनके ओजस्वी विचारों ने उपस्थितजनों को भावुक कर नई प्रतिबद्धता जगाई। विधायक अशोक रोहाणी ने कटनी सहित विभिन्न स्थानों से आए समाजजनों का हृदय से स्वागत किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज की जड़ों को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी पहचान से जोड़ते हैं। उन्होंने समाजसेवियों को समाज की वास्तविक पूंजी बताया।

समारोह में कटनी सिंधी समाज की ओर से किशोर अजवानी को जबलपुर-भेड़ाघाट का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित गणमान्यजनों में पीतांबर टोपनानी, राजा जगवानी, दिलीप रोहरा, रमेश मोटवानी, जयरामदास गुरुनानी, विजय दोदवानी, पुरनदास वुलानी, माधवदास ठारवानी, नरेश बजाज, अशोक पुरुस्वानी, प्रभु दास आलानी, रामचंद्र जगमलानी, राजू बालानी, नीलू भाषानी, दर्शन बजाज, अनिल मेघानी, अजीत असरानी, सरदार जगवानी, श्याम भटेजा, सुरेश बजाज सहित सैकड़ों कटनी सिंधी समाज के सदस्य शामिल रहे। यह आयोजन सिंधी समाज की एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ। कटनी सिंधी समाज की सक्रिय भागीदारी ने स्पष्ट किया कि संगठित प्रयास और सकारात्मक नेतृत्व से समाज को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान की जा सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें